UP Police Constable Mock Test (2025)

भाग-2 : सामान्य हिन्दी

Q.39: ‘श्रीगणेश’ का विलोम है
(A) संमापन
(B) इतिश्री
(C) अंत
(D) अथ

Q.40: ‘निंदा’ का विलोम है
(A) स्तुति
(B) संस्तुति
(C) संवेदना
(D) स्तवन

Q.41: ‘मधुर’ का विलोम है
(A) आम्ल
(B) तीरण
(C) क्षरित
(D) कटु

Q.42: ‘पर्यटक’ में कौन-सा उपसर्ग है ?
(A) पयं
(B) परी
(C) पर
(D) परि

Q.43: परीक्षा में कौन-सा उपसर्ग है
(A) परि
(B) प
(C) परी
(D) पर

Q.44: ‘पावन ‘ का संधि विच्छेद होगा-
(A) पा + वन
(B) प + आवन
(C) पौ + अन
(D) पो + अन

Q.45: ‘यशोदा ‘ में प्रयुक्त संधि का नाम है-
(A) स्वर
(B) व्यंजन
(C) विसर्ग
(D) इनमें से कोई नहीं

Q.46: पौ + अन को सन्धि युक्त करने का क्या रूप है ?
(A) पवन
(B) पावन
(C) पौन
(D) पाचन

Q.47: दुराशा
(A) दुरा + आशा
(B) दुरा + शा
(C) दु: + आशा
(D) दुर + आशा

Q.48: ‘नौ दो ग्यारह होना’ का अर्थ है :
(A) गणित में निष्णात होना
(B) अधिक हो जाना
(C) भाग जाना
(D) साथ-साथ रहना

Q.49: ‘चैन की वंशी बजाना ‘ का अर्थ है
(A) साइकिल की चैन की बांसुरी बनाकर बजाना
(B) मौज करना
(C) फुर्सत में वंशी बजाना
(D) बेरोजगार होना

Q.50: ‘सिर उठाना ‘ मुहावरे का सही अर्थ है
(A) रंग उतर जाना
(B) भेद प्रकट करना
(C) बहुत पछताना
(D) विद्रोह करना

Q.51: ‘देवर ‘ का तत्सम शब्द है-
(A) देववर
(B) द्विवर
(C) दुर्वर
(D) द्वितीयवर

Q.52: ‘शिक्षिका ‘ शब्द क्या स्त्रीलिंग है ? इसमें निहित प्रत्यय की पहचान करें :
(A) अक
(B) आ
(C) अनी
(D) इका

Q.53: ‘दर्शक ‘ शब्द के लिए लिंग व प्रत्यय की पहचान करें :
(A) पुंलिंग, आनी
(B) स्त्रीलिंग, अक
(C) पुंलिंग, अक
(D) स्त्रीलिंग , अ

Q.54: ‘क्ष ‘ वर्ण किसके योग से बना है ?
(A) क् + ष
(B) क् + च
(C) क् + छ
(D) क् + श

Q.55: निम्न में से कौन-सा शब्द अमात्रिक है ?
(A) कारखाना
(B) अमिताभ
(C) कलरव
(D) चहचहाना

Q.56: ‘ट ‘ वर्ग में किस प्रकार के व्यंजन हैं ?
(A) कंठय
(B) तालव्य
(C) मूर्धन्य
(D) दन्तय

Q.57: हिन्दी वर्णमाला में व्यंजनों की संख्या है-
(A) 32
(B) 34
(C) 33
(D) 36

Q.58: निम्नलिखित में से एक ‘अमृत ‘ का पर्यायवाची नहीं है
(A) अम्बुज
(B) सुधा
(C) जीवनोदक
(D) अमिय

Q.59: ‘भौरा ‘ का पर्यायवाची शब्द है-
(A) शिलीमुख
(B) सारंग
(C) पादम
(D) केकी

Q.60: ‘इन्द्र’ का पर्यायवाची शब्द है-
(A) बाजीगर
(B) राजराज
(C) मधवा
(D) विनायक

Q.61: ‘अतनु ‘ का पर्यायवाची शब्द है-
(A) शिव
(B) कृष्ण
(C) कामदेव
(D) राम

Q.62: माली आवत देखि कलियन करि पुकार I
फुले फुले चुन लियो कलि हमारी बार II
इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार है ?
(A) श्लेष
(B) यमक
(C) उमा
(D) मानवीकरण

Q.63: निम्नलिखित में से एक ‘निर्भीक ‘ का विलोम नहीं है
(A) साहसी
(B) डरपोक
(C) कातर
(D) कायर

Q.64: ‘ऊँट के मुहँ में जीरा ‘
(A) बहुत अधिक खाने वाले को बहुत कम देना
(B) जानवर को दवाई देना
(C) बड़े प्राणी को सांत्वना देना
(D) बहुत बड़े प्राणी का भोजन बनना

Q.65: ‘कृत्रिम’ का विलोमार्थी शब्द है-
(A) प्राकृतिक
(B) स्वनिर्मित
(C) स्वभाविक
(D) स्वचालित

Q.66: ‘उदात्त’ का विलोमार्थी शब्द है
(A) उदधत
(B) दानशील
(C) अनुदात्त
(D) क्षमावान्

Q.67: अनेकार्थी शब्द ‘अब्ज’ के गलत विकल्प का चयन कीजिए :
(A) शंख
(B) चन्द्रमा
(C) मेघ
(D) कपूर

Q.68: निम्नलिखित शब्दों में से एक का अर्थ ‘पतवार’ भी है :
(A) कान
(B) कर्ण
(C) श्रृति
(D) श्रवणेन्द्रिय

Q.69: चारू चन्द की चंचल किरणें I खेल रही थी जल थल में II
उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है-
(A) अनुप्रास
(B) यमक
(C) उपमा
(D) प्रतीप

Q.70: ‘अम्बर ‘ का अनेकार्थी शब्द नहीं है ?
(A) आकाश
(B) पाताल
(C) वस्त्र
(D) बादल

निर्देश (प्र.स. 71-75): दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़े और निचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए I

समस्याओं का हल ढूंढने की क्षमता पर एक अध्ययन किया गया I इसमें भारत में तीन तरह के बच्चों के बिच तुलना की गई- एक तरफ वे बच्चे जो दुकानदारी करते हैं पर स्कूल नहीं जाते, ऐसे बच्चे जो दुकान संभालते हैं और स्कूल भी जाते हैं और तीसरा समूह उन बच्चों का था जो स्कूल जाते हैं पर दुकान पर कोई मदद नहीं करते I उनसे गणना के व इबारती सवाल पूछे गए I दोनों ही तरह के सवालों में उन स्कूली बच्चों ने जो दुकानदार नहीं हैं, मौखिक गणना या मनगणित का प्रयोग बहुत कम किया, बनिस्नत उनके जो दुकानदार थे I स्कूली बच्चों ने ऐसी गलतियाँ भी कि, जिनका कारण नहीं समझा जा सका I इससे यह साबित होता है कि दुकानदारी से जुड़े हुए बच्चे हिसाब लगाने में गलती नहीं कर सकते क्योंकि इसका सीधा असर उनके काम पर पड़ता है , जबकि स्कूलों के बच्चे वही हिसाब लगाने में अक्सर भयंकर गलतियाँ कर देते हैं I
इससे यह स्पष्ट होता है कि जिन बच्चों को रोजमर्रा की जिंदगी में इस तरह के सवालों से जूझना पड़ता है , वे अपने लिए जरूरी गणितीय क्षमता हासिल कर लेते हैं I
लेकिन साथ ही इस बात पर भी गौर करना महत्वपूर्ण है कि दक्षताएं एक स्तर तक और एक कार्य-क्षेत्र तक सिमित होकर रह जाती हैं I इसलिए वे सामाजिक व संस्कृति परिवेश जो कि ज्ञान को बनाने व बढ़ाने में मदद करते हैं, वही उस ज्ञान को संकुचित और सिमित भी कर सकते हैं I

Q.71: अनुच्छेद के आधार पर कहा जा सकता है कि
(A) सिर्फ दुकानदार बच्चे ही गणित सीख सकते हैं
(B) बच्चों को गणित सीखना चाहिए
(C) बच्चों को गणित सीखने के लिए दुकानदारी करनी चाहिए
(D) बच्चे रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली दक्षताओं को स्वत: ही हासिल कर लेते हैं

Q.72: अनुच्छेद के आधार पर बताईये कि सामाजिक व सांस्कृतिक परिवेश ज्ञान को
(A) बनाने में मदद भी करता है और उसे संकुचित, सिमित भी कर सकता है
(B) बनाने में मदद करता है
(C) संकुचित कर सकता है
(D) सीमित कर सकता है

Q.73: ‘इक ‘ प्रत्यय का उदाहरण है
(A) चूँकि
(B) सीमित
(C) संकुचित
(D) सांस्कृतिक

Q.74: ‘मनगणित ‘ का अर्थ है
(A) मनगढंत गणित
(B) मनपसन्द गणित
(C) मन-ही-मन हिसाब लगाना
(D) कठिन गणित

Q.75: संयुक्त क्रिया का उदाहरण है
(A) हिसाब लगाते हैं
(B) स्कूल जाते हैं
(C) अध्ययन किया गया
(D) दुकान संभालते हैं

UP Police Constable Mock Test

5 thoughts on “UP Police Constable Mock Test (2025)”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top