UPSSSC PET Exam Question Paper (Hindi)

UPSSSC UP PET Exam Question Paper in Hindi held on 24 August 2021 (Shift 1). Previous year exam paper with Solution and official answers for free online mock practice.

Number of Questions -100
Time : 120 Minutes
Date of Exam : 24 August 2021 (Shift 1)

Q.1: भारत में शासन करने वाले दिए गए शासकों का कालक्रमानुसार सही क्रम क्या है?

I. शेरशाह सूरी
II. अकबर
III. अलाउद्दीन खिलजी
IV. इल्तुतमिश

(A) IV, I, III, II
(B) IV, III, I, II
(C) I, II, III, IV
(D) III, IV, I, II

Q.2: निम्नलिखित में से कौन सा संत शिवाजी का समकालीन थे ?
(A) तुकाराम
(बी) चैतन्य
(सी) नामदेव
(डी) शंकराचार्य

Q.3: बंगाल के प्रथम गवर्नर जनरल कोन थे ?
(A) लार्ड क्लाइव
(B) लॉर्ड वारेन हेस्टिंग्स
(C) लॉर्ड लिटन
(D)लॉर्ड रिपन

Q.4: चरकसंहिता संबंधित है
(A) राजनीति
(B) चिकित्सा
(C) वास्तुकला
(D) गणित

Q.5: निम्न में से कौन जोड़ा सही नहीं है ?
(A) B.C. 261 – कलिंग युद्ध
(B) A.D. 78 – शक संवत की शुरुआत
(C) A.D. 622 – मुस्लिम युग की शुरुआत
(D) A.D. 1709 – ओरंगजेब की मृत्यु

Q.6 : इनमें से किसे भारत के “ग्राण्ड ओल्ड मैन” के नाम से जाना जाता है ?
(A) दादाभाई नौरोजी
(B) डब्लू. सी. बैनर्जी
(C) फिरोज़शाह मेहता
(D) सुरेन्द्रनाथ बैनर्जी

Q.7: सन 1915-16 में किसके नेतृत्व में दो होम रूल लीग शुरू हुई?
(A) एनी बेसेन्ट और लिकमान्य तिलक
(B) तिलक और लाला लाजपत राय
(C) तिलक और बिपिनचंद पाल
(D)तिलक और अरबिन्द घोष

Q.8: निम्न का मिलान करें :

a. ब्रह्म समाज1. स्वामी विवेकानन्द
b. रामकृष्ण मिशन2. दयानन्द सरस्वती
c. आर्य समाज3. राम मोहन राय
d. सत्यशोधक समाज4. के श्रीधरालु नायडू
5. ज्योतिराव फूले

      a b c d
(A) 2 3 5 1
(B) 3 1 2 4
(C) 3 1 2 5
(D) 3 2 1 5

Q.9: ‘करो या मरो’ का नारा किसने दिया ?
(A) सरदार पटेल
(B) जवाहरलाल नेहरु
(C) सुभाषचंद्र बोस
(D) महात्मा गाँधी

Q. 10: जब सुभाषचंद्र बोस ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया तो इस पद का प्रस्ताव किसे दिया गया ?
(A) जवाहरलाल नेहरू
(B) पट्टाभि सितारमैया
(C) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(D) जे. बी. कृपलानी

Q. 11: सलाल पन-बिजली परियोजना किस नदी पर स्थित है?
(A) झेलम
(B) रावी
(C) चिनाब
(D) ब्यास

Q. 12: वसंत विषुव होता है-
(A) 21 मार्च को
(B) 18 जून को
(C) 23 सितम्बर को
(D) 22 दिसम्बर को

Q.13: राजस्थान में ‘खेतड़ी परियोजना’ किसके उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है ?
(A) जस्ता
(B) इस्पात
(C) ताँबा
(D) एल्लुमिनियम

Q. 14: काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है ?
(A) मध्य प्रदेश
(B) असम
(C) पश्चिम बंगाल
(D) केरल

Q. 15: निम्नलिखित में से कौन सी हिमालयी नदी तंत्र की नदियाँ है ?
I. कावेरी
II. गंगा
III. ब्रहमपुत्र
IV. गोदावरी
(A) I and II
(B) II and III
(C) III and IV
(D) II and IV

Q. 16: बैंक दर का अर्थ है –
(A) साहूकारों द्वारा ली जाने वाली ब्याज दर
(B) अनुसूचित बैंकों द्वारा ली जाने वाली ब्याज दर
(C) बँकिंग संस्थाओं के लाभ की दर
(D) देश के केन्द्रीय बैंक द्वारा ली जाने वाली अधिकारिक ब्याज दर

Q.17: यदि आर. बी. आई. नकद कोषानुपात को घटा दे तो साख सर्जन पर क्या असर होगा ?
(A) कोई असर नहीं होगा
(B) घट जाएगी
(C) बढ़ जायेगी
(D) इनमें से कोई नहीं

Q.18: इनमें से किस प्रकार की अर्थव्यवस्था में संसाधनों पर निजी अधिकार होते है और आर्थिक गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य लाभ अर्जित करना होता है?
(A) पूँजीवादी
(B) समाजवादी
(C) मिश्रित
(D) वैश्विक

Q.19: सौ रूपये का नोट किसके द्वारा हस्ताक्षरित होता है ?
(A)आर. बी. आई. गवर्नर
(B) भारत के राष्ट्रपति
(C) वित्त मंत्री
(D) वित्त सचिव

Q.20: फेमा (FEMA) का पूर्ण रूप क्या है ?
(A) Funds Exchange Media Agency
(B) Foreign Exchange Management Act
(C) Finance and Export Management Association
(D) Foreign Export Market Agency

Q.21: भारत के संविधान में ‘जन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता’ किसमें शामिल है ?
(A) राज्य सूची में
(B) समवर्ती सूची में
(C) संघ सूची में
(D) इनमें से कोई नहीं

Q.22: भारत में पंचायती राज व्यवस्था इसके अंतर्गत रखी गई है
(A) मूल अधिकार
(B) मौलिक कर्त्तव्य
(C) राज्य नीति के निदेशक तत्व
(D) इनमें से कोई नहीं

Q.23: शिक्षा का अधिकार एक मौलिक अधिकार है, जो कि संबंधित है :
(A) अनुच्छेद 21A से
(B) अनुच्छेद 19 से
(C) अनुच्छेद 29 एवं 30 से
(D) इनमें से कोई नहीं

Q.24: निम्न में से किसने संविधान सभा में ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ रखा ?
(A) जवाहरलाल नहरू
(B) महात्मा गाँधी
(C) बी. आर. अम्बेडकर
(D) बी. एन. राव

Q.25: भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में अल्पसंख्यकों के हित निहित है ?
(A) अनुच्छेद 21
(B) अनुच्छेद 24
(C) अनुच्छेद 29
(D) इनमें से कोई नहीं

Q.26: ठोस चालक में धारा वाहक होते है
(A) प्रोटोन
(B) न्यूट्रॉन
(C) मुक्त इलेक्ट्रॉनिक
(D) इनमें से कोई नहीं

Q.27: प्रकाश वर्ष किसके मापन की इकाई है ?
(A) एक वर्ष में मापी गई रोकेट की गति की
(B) एक वर्ष में निर्वात में ध्वनि द्वारा चली गई दूरी की
(C) एक वर्ष में निर्वात में प्रकाश द्वारा चली गई दूरी की
(D) हवाईजहाज की गति की

Q.28: ब्लीचिंग पावडर का रासायनिक नाम यह भी है-
(A) कैल्सियम सल्फेट (CaSO4)
(B) कैल्सियम ओक्सीक्लोराइड (CaOCl2)
(C)सोडियम बाईकार्बोनेट (NaHCO3)
(D) सोडियम क्लोराइड (NaCl)

Q.29: 18- कैरेट सोने में खरे सोने का प्रतिशत है
(A) 60%
(B) 75%
(C) 80%
(D) 100%

Q.30: संतरे में बहुतायत में होता है
(A) विटामिन C
(B) विटामिन A
(C) विटामिन B
(D) इनमें से कोई नहीं

UPSSSC PET Exam Question Paper Shift -1 (Maths Questions)

Q.31: \sqrt {\dfrac{?}{196}} = \dfrac{72}{56}
(A) 18
(B) 14
(C) 324
(D) 212

Q.32: \dfrac {885 \times 885 \times  885 \times + 115 \times  115 \times  115 } { 885 \times 885 + 115 \times - 885 \times 115}

(A) 115
(B) 770
(C) 885
(D) 1000

Q.33: \dfrac { \sqrt5 - \sqrt3}{\sqrt5 + \sqrt3} इसके बराबर है :
(A) 4 + \sqrt {15}
(B) 4 - \sqrt {15}
(C) \frac 12
(D) 1

Q.34: टी. वी. सेट का मूल्य 30% घटाने पर उसकी बिक्री 20% बढ़ गई I दुकानदार की आय पर उसका क्या प्रभाव पड़ा ?
(A) 10% बढ़ी
(B) 10% घटी
(C) 16% बढ़ी
(D) 16% घटी

Q.35: चार खिलाडियों की ओसत उम्र 18.5 वर्ष हैI अगर कोच की उम्र भी इसमें शामिल की जाए तो ओसत उम्र 20% बढ़ जाती है, तो कोच की उम्र है :
(A) 28 वर्ष
(B) 31 वर्ष
(C) 34 वर्ष
(D) 37 वर्ष

Q.36: ‘एकल’ का विलोम शब्द है
(A) बहुल
(B) पर्याप्त
(C) उपयुक्त
(D) अकेला

Q.37: ‘दर्प’ का पर्यायवाची कौन सा है ?
(A)तिरस्कार
(B) अहंकार
(C) व्यथा
(D) स्वाभिमान

Q.38: ‘मन को हरने वाला’ वाक्य के लिए नीचे दिए गए विकल्प में से एक चुनिए
(A) मर्मान्तक
(B) मनोहर
(C) मदमस्त
(D) मदमयी

Q.39: ‘गागर में सागर भरना ‘ मुहावरे का अर्थ लिखिए
(A) दोहें की रचना करना
(B) थोड़े में बहुत कहना
(C) बहुत बोलना
(D) कम बोलना

Q.40: शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए
(A) महत्वकांक्षा
(B) मlहत्वlकांक्षा
(C) मह्त्वाकांक्षा
(D) महात्वाकांक्षा

Direction : Read the passage carefully and answer the corresponding questions : (41-43)

Nehru’s was a many-sided personality. He enjoyed reading and writing books as much as he enjoyed fighting political and social evils or resisting tyranny. In him the scientist and the humanist were held in perfect balance. While he kept looking at social problems from a scientific standpoint, he never forgot that we should nourish the total man. As a scientist, he refused to believe, in a benevolent power interested in men’s affairs; but, as a selfproclaimed non-believer, he loved affirming his faith in life and the beauty of nature. Children he adored. Unlike Wordsworth, he did not see them trailing clouds of glory from their recent sojourn in heaven. He saw them as blossoms of promise and renewal, the only hope for mankind.

Q.41: A many-sided personality means
(A) a complex personality
(B) a secretive personality
(C) a person having varied interests
(D) a capable person.

Q.42: Pt. Nehru enjoyed
(A) reading and writing books.
(B) fighting political and social evils.
(C) resisting tyranny.
(D) doing all these and much more.

Q.43: Which of the following statements reflects Pt. Nehru’s point of view ?
(A) Humanism is more important than Science.
(B) Science is supreme and Humanism is subordinate to it.
(C) Science and Humanism are equally important.
(D) There is no common ground between Science and Humanism.

Q.44: Give Synonym for the following : Famous
(A) Awful
(B) Poor
(C) Popular
(D) Steady

Q.45: Give Antonym for the following : Transparent
(A) Obvious
(B) Limpid
(C) Opaque
(D) Clear

UPSSSC PET Exam Question Paper 2021 (Shift 1) : Reasoning

Q.46: दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द का चयन कीजिए :
पक्षीविज्ञानी : पक्षी :: नृविज्ञानी : ?
(A) पौधे
(B) पशु
(C) मानव
(D) पर्यावरण

Q.47: उस शब्द का चयन कीजिए जो समूह के बाकी शब्दों से मेल नहीं रखता
(A) दही
(B) मक्खन
(C) तेल
(D) पनीर

Q.48: किसी निशचित कूट में PRODUCTIONS को QQPCVEUHPMT लिखा जाता है इसी कूट में ORIENTATION किस प्रकार लिखा जाएगा ?
(A) PQJDOVBSJNO
(B) PQJDOUBUJPO
(C) PSJFOVBSJNO
(D) NSHFMVBSJNO

Q.49: रीता की ओर इशारा करते हुए निखिल ने कहा, “मैं उनकी माँ के पुत्र का इकलोता पुत्र हूँ I “रीता, निखिल से किस प्रकार संबंधित है ?
(A) बुआ
(B) भतीजी
(C) माँ
(D) चचेरी बहन

Q.50: यदि किसी वर्ष में 25 अगस्त को गुरुवार है, तो उसी महीने में सोमवार की संख्या है
(A) 3
(B) 4
(C) 5
(D) 6

Q.51: निम्न में से किस शहर में लाइट हाउस परियोजना का क्रियान्वयन नहीं हुआ है ?
(A) अगरतला
(B) राँची
(C) चेन्नाई
(D) पटना

Q.52: कौन सी भारतीय दूरसंचार कंपनी विश्व की पाँचवी सबसे मजबूत ब्रांड है ?
(A) रिलायंस – जिओ
(B) भारती एयरटेल
(C) आईडिया
(D) वोडाफोन

Q.53: बोल्ड (BOLD- Bamboo Oasis on Lands in Drought) परियोजना हाल ही में भारत के किस राज्य में शुरू की गई ?
(A) राजस्थान
(B) हरियाणा
(C) बिहार
(D) मध्य प्रदेश

Q.54: संयुक्त राष्ट्र की कोवेक्स (COVAX) योजना के अंतर्गत कोविड -19 की मुफ्त वैक्सीन पाने वाला पहला देश कोन सा है ?
(A) घाना
(B) नाइजीरिया
(C) अफ्रीका
(D) सूडान

Q.55: अंतरीक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी अमरीकी महिला अंतरीक्षयात्री कौन है ?
(A) सिरीषा बान्दला
(B) श्रेया बादला
(C) रितु कारीधाल
(D) कल्पना चावला

Q.56: उस भारतीय पहलवान का नाम क्या है, जिस पर हाल ही में डोपिंग के लिए दो साल का प्रतिबन्ध लगाया गया ?
(A) योगेश्वर दत्त
(B) सुमित मलिक
(C) रविन्दर सिंह
(D) पवन कुमार

Q.57: भारत का वह कौन सा राज्य है, जहाँ एण्ड टू-एण्ड ई- कैबिनेट प्रणाली लागू की गयी है ?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) हिमाचल प्रदेश
(C) गोआ
(D) हरियाणा

Q.58: किस भारतीय मंत्रालय द्वारा हाल ही में 2019-2020 के लिए यू. डी. आई. एस. ई. (UDISE+) शुरू किया गया ?
(A) स्वास्थ्य मंत्रालय
(B) शिक्षा मंत्रालय
(C) वित्त मंत्रालय
(D) गृह मंत्रालय

Q.59: स्मार्टफोन निर्माता ‘वीवो’ ने किस क्रिकेट खिलाड़ी को अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया ?
(A) विराट कोहली
(B) एम. एस. धोनी
(C) ईशांत शर्मा
(D) शिखर धवन

Q.60: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित पोर्टल “SUPACE” भारत में किस न्यायालय के लिए शुरू किया गया ?
(A) दिल्ली उच्च न्यायालय
(B) गुजरात उच्च न्यायालय
(C) सर्वोचच न्यायालय
(D) इनमें से कोई नहीं

Q.61: कितने भारतीय राज्य नेपाल से सीमा साझा करते है ?
(A) पाँच
(B) चार
(C) तीन
(D) दो

Q. 62: निम्न में से कोस्टा रिका की राजधानी कौन सी है ?
(A) बीजिंग
(B) सान जोस
(C) दिल्ली
(D) ढाका

Q.63: केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप की आधिकारिक भाषा निम्न में से क्या है ?
(A) तमिल
(B) मलयालम
(C) ग्रेट अंडमानी
(D) सिंहला

Q.64: भारत के संविधान के अनुसार लोक सभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या क्या है ?
(A) 530
(B) 540
(C) 550
(D) 552

Q.65: ‘हिंदी दिवस’ कब मनाया जाता है ?
(A) सितम्बर 14
(B) अक्टूबर 1
(C) नवम्बर 2
(D) अक्टूबर 3

Q.66: इनमें से कोन सा देश सार्क (SAARC) का सदस्य नहीं है ?
(A) नेपाल
(B) बांग्लादेश
(C) अफगानिस्तान
(D) म्यांमार

Q.67: निम्न में से किस स्थान पर अजंता-एलोरा की गुफाएँ स्थित है ?
(A) बेंगलुरु
(B) दिल्ली
(C) औरंगाबाद
(D) लखनऊ

Q.68: ओणम किस भारतीय राज्य/केंद्रशासित प्रदेश का सांस्कृतिक उत्सव है ?
(A) असम
(B) केरल
(C) तमिलनाडु
(D) कर्नाटक

Q.69: निम्नलिखित में से कौन सा गृह सूर्य के सबसे नजदीक है ?
(A) पृथ्वी
(B) चंद्रमा
(C) मंगल
(D) बुध

Q.70: नोबेल पुरस्कार जितने वाले प्रथम एशियाई कौन थे ?
(A) सी. वी. रमन
(B) राजीव गाँधी
(C) रबीन्द्रनाथ टैगोर
(D) मदर टेरेसा

निर्देश : निम्नलिखित गद्दीयांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उस पर आधारित प्रश्नोें (71-75) के उत्तर चुनिए :

धरातल युद्ध से की विभीषिकाओं को सदा-सदा के लिए समाप्त करने के लिए गाँधीजी ने विश्व को अहिंसा रूपी अस्त्र प्रदान किया । गाँधीजी कहा करते थे कि प्रेम और अहिंसा के द्वारा विश्व के कठौर से कठौर हृदय को भी कोमल बनाया जा सकता है। उन्होंने इन सिद्धांतों का परीक्षण भी किया और वे ‘नितान्त’ सफल सिद्ध हुए। हिंसा से हिंसा बढ़ती है ‘घृणा’, घृणा को जन्म देती है और प्रेम से प्रेम की अभिवृद्धि होती है। अत: यह निश्चित है बिना प्रेम और अहिंसा के विश्व में शान्ति स्थापित नहीं हो सकती। शांति के अभाव में मानव जाति का विकास संभव नहीं। प्रत्येक राष्ट्र का स्वर्णिम युग वही कहा जाता है, जबकि वहाँ पूर्ण शान्ति और सुख रहा हो तथा उत्तमोत्तम रचनात्मक कार्य किए जाते हों। भौतिक दृष्टि से व्यापार और कृषि की उन्नति भी शांतिकाल में ही सम्भव होती है, अत: हम यदि विश्व का कल्याण चाहते हैं तो हमें युद्ध का बहीष्कार करना ही होगा। अहिंसा और प्रेम की भावना से विश्व में शान्ति स्थापित करनी होगी, तभी विश्व में सुखमय एंव शान्तिमय राज्य की स्थापना सम्भव होगी।

Q.71: विश्व में शांति क्यों आवश्यक है ?
(A) मानव जाति के विकास के लिए
(B) उत्तमोत्तम रचनात्मक कार्य के लिए
(C) व्यापार और कृषि की उन्नति के लिए
(D) कठोर से कठोर ह्र्दय को भी कोमल बनाने के लिए

Q.72: विश्व शांति की स्थापना के लिए सबसे आवश्यक है
(A) हिंसा और भय
(B) अहिंसा और प्रेम
(C) आत्मीयता और समीपता
(D) परिश्रम और ज्ञान

Q.73: कठोर से कठोर ह्र्दय को भी कोमल बनाया जा सकता है
(A) सत्य पालन द्वारा
(B) मौन पालन द्वारा
(C) अहिंसा द्वारा
(D) भय द्वारा

Q.74: किसी भी राष्ट्र के स्वर्णिम युग के प्रमुख तत्व है
(A) धन और वैभव
(B) धन और सम्मान
(C) आध्यात्म और उपासना
(D) शांति सुख और रचनात्मक कार्य

Q.75: ‘नितान्त’ शब्द का उपयुक्त पर्याय है
(A) भलीभांति
(B) बिलकुल
(C) विधिवत्
(D) निम्न

निर्देश : निम्नलिखित गद्दीयांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उस पर आधारित प्रश्नोें (76-80) के उत्तर चुनिए :

विज्ञान आज के मानव जीवन का अविभाज्य एंव घनिष्ठ अंग बन गया है। मानव जीवन का कोई भी क्षेत्र विज्ञान के अश्रुतपूर्व आविष्कारों से अछूता नहीं रहा। इसी से आधुनिक युग विज्ञान का युग कहलाता है। आज विज्ञान ने पुरूष और नारी, साहित्यकार और राजनीतिज्ञ, उद्योगपति और कृषक, पूँजीपति और श्रमिक ,चिकित्सक और सैनिक, अभियन्ता और शिक्षक तथा धर्मज्ञ और तत्वज्ञ सभी को और सभी क्षेत्रों में किसी न किसी रूप में अपने अप्रतिम प्रदेय से अनुगृहीत किया है। आज समूचा परिवेश विज्ञानमय हो गया है। विज्ञान के चरण गृहिणी के रसोईघर से लेकर बड़ी-बड़ी प्राचीरों वाले भवनों और अट्टािलकाओं में ही दृष्टिगत नहीं होते, प्रत्युत वे स्थल और जल की सीमाओं को लाँघकर अन्तरिक्ष में भी गतिशील है। वस्तुतः विज्ञान अध्यतन मानव की सबसे बड़ी शक्ति बन गया है। इसके बल से मनुष्य प्रकृति और प्राणिजगत का शिरोमणि बन सका है। विज्ञान के अनुग्रह से वह सभी प्रकर की सुविधाओं और सम्पदाओं का स्वामित्व प्राप्त कर चुका है। अब वह ऋत-ऋतुओं के प्रकोप से भयाक्रांत एंव संत्रस्त नहीं है। विद्युत ने उसे आलोकित किया है, उष्णता और शीतलता दी है, बटन दबाकर किसी भी कार्य को सम्पन्न करने की ताकत भी दी है। मनोरंजन के विविध साधन उसे सुलभ हैं। यातायात एंव संचार के साधनों के विकास से समय और स्थान की दूरियाँ बहुत कम हो गई हैं और समूचा विश्व एक परिवार-सा लगने लगा है। कृषि और उद्योग के क्षेत्र में उत्पादन की तीव्र वृद्धि होने के कारण आज दुनिया पहले से अधिक धन-धान्य से सम्पन्न है। शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान की देन अभिनन्दनीय है। विज्ञान के सहयोग से मनुष्य धरती और समुद्र के अनेक रहस्य हस्तामलक करके अब अन्तरिक्ष लोक में प्रवेश कर चुका है। सर्वोपरि, विज्ञान ने मनुष्य को बौद्धीक विकास प्रदान किया है और वैज्ञानिक चिन्तन-पद्धति दी है। वैज्ञानिक चिन्तन-पद्धति से मनुष्य अन्धविश्वासों और रूढि-परम्पराओं से मुक्त होकर स्वस्थ एंम संतुलित ढंग से सोच-विचार कर सकता है और यथार्थ एंव सम्यक जीवन जी सकता है। इससे मनुष्य के मन को युगों के अन्धविश्वासों, भ्रमपूर्ण और दकियानूसी विचारों, भय और अज्ञानता से मुक्ति मिली है। विज्ञान की यह देन स्तुत्य है। मानव को चाहिए कि वह विज्ञान की इस समग्र देन को रचनात्मक कार्यों में सुनियोजित करे।

Q.76: विज्ञान मानव की सबसे बड़ी शक्ति इसलिए कही गई है क्योंकि इसके बल से मनुष्य
(A) विद्दुत शक्ति का स्वामी है
(B) प्रकृति और प्राणिजगत का सिरमौर है
(C) सभी भोतिक सुविधाओं से सम्पन्न है
(D) अंतरिक्ष के क्षेत्र में हस्तक्षेप कर सकता है

Q.77: वैज्ञानिक चिन्तन पद्धति ने मनुष्य का सबसे बड़ा उपकार यह किया है कि उसे मुक्ति मिली है
(A) सन्तुलित अनुचिन्तन से
(B) पुरानी शिष्ट ओपचारिकताओं से
(C) भ्रमपूर्ण रूढ़ीवादी विचारणा से
(D) प्राचीन सांस्कृतिक परम्पराओं से

Q.78: विश्व के परिवारवत लगने का प्रमुख कारण है
(A) यातायात एवं संचार साधनों का विकास
(B) विज्ञान की गतिशील शक्तियां
(C) विज्ञान की जीवन से घनिष्ठता
(D) विश्व बन्धुत्व की भावना का विकास

Q.79: ‘हस्तामलक’ शब्द से अभिप्रेत है
(A) अस्पष्ट परन्तु सायास बोधगम्य
(B) पास में रखे आंवले की तरह
(C) हाथी के लिए आंवले की तरह
(D) स्पष्ट और अनायास बोधगम्य

Q.80: ‘वैज्ञानिक -चिन्तन’ पदबंध से आश्य है
(A) परम्परागत चिन्तन
(B) भावात्मक चिन्तन
(C) वैज्ञानिकाेे द्वारा किया गया चिन्तन
(D) स्वस्थ्य एवं संतुलित चिन्तन

UPSSSC PET Exam Question Paper 2021 (Shift 1)

निर्देश (81-85) : प्रश्न दिए गए ग्राफ पर आधारित हैI इन प्रश्नों के उत्तर देंI

ग्राफ में एक परीक्षा में 7 छात्रों के इतिहास और भूगोल के अंको का अनुपात दर्शाया गया हैI

Q.81: कितने छात्रों ने भूगोल की अपेक्षा इतिहास में ज्यादा अंक अर्जित किए ?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5

Q.82: निम्न में से किन छात्रों को भूगोल की अपेक्षा इतिहास में कम अंक मिले ?
(A) 1, 3, 5, 6
(B) 1, 2, 3, 6
(C) 1, 4, 5, 7
(D) 4, 5, 7

Q.83: भूगोल में छात्र 3 से 4 के मध्य अंक की प्रतिशत बढ़त है –
(A) 15
(B) 20
(C) 90
(D) आंकड़े अपर्याप्त

Q.84: इतिहास/भूगोल के अधिकतम अनुपात और न्यूनतम अनुपात का अंतर है
(A) 0.45
(B) 0.50
(C) 0.90
(D) 1.20

Q.85: छात्र 4 को भूगोल में 60 अंक मिले I उसके इतिहास में अंक है
(A) 48
(B) 68
(C) 75
(D) इनमें से कोई नहीं

UPSSSC PET Exam Question Paper 2021 for online Practice

निर्देश (86-90) : ग्राफ का अध्ययन कर निम्नलिखित प्रशनो के उत्तर देवें :

UPSSSC PET Exam Question Paper

Q.86: कच्चे ऊन के उत्पादन में उच्चतम वृद्धि का वर्ष था :
(A) 2017-18
(B) 2020-21
(C) 2016-17
(D) 2019-20

Q.87: पहले चार वर्षो के उत्पादन की तुलना में अंतिम चार वर्षो में कच्चे ऊन का उत्पादन ___________% बढ़ गया I
(A) 26.8
(B) 22.2
(C) 19.8
(D) 25.0

Q.88: आठ वर्षो के दौरान औसत उत्पादन था
(A) 67.2 MT
(B) 62.5 MT
(C) 50.0 MT
(D) 52.8 MT

Q.89: उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में अधिकतम प्रतिशत घटत किस वर्ष रही ?
(A) 2018-19
(B) 2017-18
(C) 2013-14
(D) 2014-15

Q.90: 2014-15 में कच्चे ऊन का उत्पादन2019-20 के उत्पादन का __________ था I
(A) \frac 13
(B) \frac 23
(C) \frac 12
(D) \frac 34

UPSSSC UP PET Exam Question Paper for Practice

निर्देश (91-95) : दी गई तालिका के आधार पर निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर दीजिए :

पाँच सेल्समैन द्वारा अर्जित वार्षिक कमीशन

सेल्समैन 201520162017201820192020
A27,35028,50025,20029,80024,60027,000
B26,85027,90027,40028,00028,50029,000
C26,20027,80028,20029,10029,40030,000
D27,85030,04029,80030,06029,80032,000
E28,64029,00028,75030,00029,75029,700
योग 1,36,8901,43,2401,39,3501,46,9601,42,0501,47,700

Q.91: किस वर्ष में से सेल्समेन C द्वारा अर्जित कमीशन पिछले वर्ष की तुलना में अधिकतम वृद्धि दर्शाता है ?
(A) 2016
(B) 2017
(C) 2018
(D) 2019

Q.92: वर्ष 2018 में B का कमीशन पाँचों सेल्समेनो के उसी वर्ष के कुल कमीशन का लगभग कितना प्रतिशत था ?
(A) 19.05
(B) 98
(C) 80
(D) इनमें से कोई नहीं

Q.93: किस सेल्समैन का 2018 में कमीशन, 2015 की तुलना में उच्चतम वृद्धि दर्शाता है ?
(A) A
(B) B
(C) D
(D) C

Q.94: निम्न में से किस वर्ष में किसी भी सेल्समेन द्वारा अर्जित उच्चतम और न्यूनतम कमीशन का अंतर अधिकतम है ?
(A) 2017
(B) 2018
(C) 2019
(D) 2020

Q.95: वर्ष 2019 में सेल्समैन D द्वारा अर्जित कमीशन A द्वारा अर्जित कमीशन का लगभग कितना प्रतिशत है ?
(A) 18
(B) 21
(C) 52
(D) इनमें से कोई नहीं

निर्देश (96-100) : दी गई तालिका /सारणी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें तथा निचे दिए प्रश्नों के उत्तर दें :

विभिन्न महीनों में चार शेयर ब्रोकर में खुले खातें की संख्या (सैकड़ो में )

शेयर ब्रोकर मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर
एंजल 2528356555
शेरखान 2218323045
ज़ेरोधा 3045503540
ट्रैडबुल 3542455060

Q.96: निम्नलिखित में से किस महीने में खुले खाते की संख्या की ओसत महत्तम है ?
(A) जून
(B) सितम्बर
(C) अगस्त
(D) मई

Q.97: अगस्त में खुले खातों की संख्या जून में खुले खातों की संख्या से लगभग कितने प्रतिशत कम या ज्यादा थी ?
(A) 33.5
(B) 35.3
(C)34.6
(D) 40

Q.98: मई से सितम्बर तक एंजल में खुले खातों की संख्या से जेरोधा में खुले खातों की संख्या का अनुपात क्या है ?
(A) 1.5
(B) 0.75
(C) 2.25
(D) 1.04

Q.99: किस शेयर ब्रोकर में खुले खातों की औसत संख्या महत्तम है ?
(A) एंजल
(B) शेरखान
(C) ट्रेडबुल
(D) जेरोधा

Q.100: ट्रेडबुल में खुले खातों की संख्या का औसत शेरखान में खुले खातों की संख्या के औसत का लगभग कितना प्रतिशत कम या ज्यादा था ?
(A) 57.82
(B) 60
(C) 45.90
(D) 50.69

Thanks for attempt UPSSSC PET Exam Question Paper in Hindi

UPSSSC UP PET Exam Question Paper 24.08.2021 : 2021 Shift 1 (English) – UP PET

UPSSC PET Exam Previous Year Question Paper PDF Download – UP PET

1 thought on “UPSSSC PET Exam Question Paper (Hindi)”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top